आडवाणी ने की अनिवार्य वोटिंग की वकालत

lk advani,
नयी दिल्ली। चुनाव सुधारों को लेकर चल रही बहस के बीच भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने आज अनिवार्य मतदान की वकालत करते हुए कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करना असंभव नहीं है। आडवाणी ने भारत के सभी नागरिकों को मतदाता के रूप में पंजीकृत करने की चुनाव आयोग की योजना का समर्थन करते हुए कहा कि यह भी सुनिश्चित करना होगा कि जो लोग पंजीकृत होते हैं, वे मत डालने भी आयें।

उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मतदान का प्रतिशत बढना चाहिए और यदि संभव हो तो यह शत प्रतिशत होना चाहिए। आडवाणी ने अपने आवास पर झंडारोहण समारोह के मौके पर कहा कि मुझे अनिवार्य वोटिंग भारत में कोई असंभव लक्ष्य नहीं लगता। जनता को प्रोत्साहित करना होगा कि उन्हें लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी करनी है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार अब मौलिक अधिकार बन गया है। ऐसे में वोटिंग नागरिकों की मौलिक जिम्मेदारी होनी चाहिए ताकि ईमानदार प्रशासन सुनिश्चित किया जा सके। भाजपा संसदीय दल के अध्यक्ष आडवाणी ने कहा कि चुनाव आयोग का चुनाव सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका है लेकिन राज्य सरकारों और राजनीतिक दलों को भी इस काम में लगना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+