मैं पंजाब की भाभी, मेरी बात की लाज रखें: हेमा

मैं यहां पार्टी के लिए वोट मांगने आयी हूं। मेरी बात की लाज रखते हुए आप पार्टी उम्मीदवार को वोट देकर जितायें तथा फिर से गठबंधन की सरकार बनायें। उन्होंने कहा कि अगर आप विकास चाहते हैं तो मौजूदा सरकार को फिर से लाना होगा और इसके लिए भाभी की बात आपको माननी होगी। हेमा ने यह भी कहा कि मौजूदा सरकार ने विकास की कई परियोजनायें शुरू की है।
उन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए जरूरी है कि आप इस सरकार को एक बार फिर से मौका दें। अगर ऐसा नहीं हुआ तो ये परियोजनायें कभी पूरी नहीं होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब के विकास के लिए, गरीबों और वंचितों के विकास के लिए तथा प्रदेश को देश में नंबर एक बनाने के लिए सबसे अच्छी और विकास करने वाली इस सरकार को दोबारा मौका दें।












Click it and Unblock the Notifications