बाबा रामदेव ने कहा कि भाजपा को वोट दो
जबकि इससे पहले बाबा रामदेव ने कहा था कि वो काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ ही लोगों से बात करेंगे लेकिन किसी पार्टी के खिलाफ कोई प्रचार नहीं करेंगे। लेकिन बुधवार को खुलकर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा पार्टी काले धन के मुद्दे पर कांग्रेस से कहीं ज्यादा संजिदा और गंभीर है। इसलिए जनता को ऐसे लोगों को चुनना चाहिए जो इस मुद्दे को गंभीरता से ले। मतलब साफ था कि वो लोगों से भाजपा को वोट देने की बात कर रहे हैं।
बाबा रामदेव ने कहा कि कालेधन के मुद्दे पर बीजेपी हमारी मांगों से 100 फीसदी सहमत है। हालांकि वो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को भी कालेधन के मुद्दे पर गंभीर बता रहे हैं। स्वामी रामदेव का दावा है कि उन्होंने कालेधन और भ्रष्टाचार के सात मुद्दों पर सभी दलों को पत्र लिखा था, लेकिन केवल बीजेपी अध्यक्ष नीतिन गडकरी और सीपीआई नेता ए बी वर्धन ने इस मसले पर गंभीरता दिखाई।
गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह लगातार यही कहते आये हैं कि बाबा रामदेव भाजपा और आरएसएस के दूत हैं लेकिन बाबा की ओर से हर बार इस बात से इंकार किया गया है। लेकिन इस बार खुद उन्होंने भाजपा की वकालत करके इस बात को हवा दे दी है।













Click it and Unblock the Notifications