टीम अन्ना का 'रिबिल्डिंग द रिपब्लिक' सम्मेलन आज से
नई दिल्ली। भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए टीम अन्ना आज से दिल्ली में 'रिबिल्डिंग द रिपब्लिक' सम्मेलन शुरू करने जा रही है। इस सम्मेलन के जरिये वो लोगों के मतदाताओं के बारे में जागरूक करने की कोशिश करेगी।
हालांकि तबियत खराब होने की वजह से समाजसेवी अन्ना हजारे इस सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे लेकिन उनका भाषण जो कि एक वीडियो में रिकार्ड है उसे सम्मेलन के दौरान प्रसारित किया जायेगा। इस बात की जानकारी उनकी टीम के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को दी।
इससे पहले बुधवार को टीम अन्ना ने कहा कि कानून बनाने की प्रक्रिया में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी होनी चाहिए क्योंकि कानून तो आम जनता के ही लिए बनता है। लेकिन नेतागण उसे अपनी बपौती समझ लेते हैं।
टीम अन्ना ने इस बात को खारिज किया कि लोकपाल विधेयक या परमाणु उर्जा जैसे जटिल मुद्दों को एक आम आदमी आसानी से नहीं समझ सकता और सवाल किया कि क्या सांसदों या मंत्रियों को इन विषयों से निबटने में विशेषज्ञता हासिल है।













Click it and Unblock the Notifications