सपा ने उठाए टीम अन्ना की हैसियत पर सवाल

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रामगोपाल यादव ने हजारे को कल लिखे पत्रा में कहा कि ना तो आप और ना ही आपकी टीम देश के 125 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व करती है। फिर भी आपने सपा से जानना चाहा है कि उसने लोकसभा में लोकपाल विधेयक पर चर्चा के दौरान सदन से बहिर्गमन क्यों किया और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद हमारे कांग्रेस तथा भाजपा से क्या रिश्ते होंगे।
मैं जानना चाहता हूं कि आप किस हैसियत से हमसे वे सवाल पूछ रहे हैं। उन्होंने खत में कहा कि आपको पता होना चाहिये कि राजनीतिक दल होने के नाते सपा देश की जनता के प्रति जवाबदेह है। ना कि किन्हीं पांच लोगों द्वारा गढ़े गये स्वयंभू संगठन या उसमें शामिल ऐसे लोगों के प्रति, जिनके खुद के चाल-चरित्र पूरी तरह बेदाग नहीं हैं।
यादव ने पत्र में कहा कि अगर हजारे और उनकी टीम को लगता है कि सपा उनसे पूछकर ही अपने सभी राजनीतिक फैसले लेगी तो यह उनकी गलतफहमी है। गौरतलब है कि हजारे ने गत 22 जनवरी को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को एक चिट्ठी लिखकर पूछा था कि उनकी पार्टी ने लोकसभा में लोकपाल विधेयक पर चर्चा के दौरान सदन से बहिर्गमन क्यों किया था और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद उसके कांग्रेस तथा भाजपा से क्या रिश्ते होंगे।












Click it and Unblock the Notifications