गणतंत्र दिवस: राष्‍ट्रपति ने फहराया तिरंगा, देशभर में जश्‍न

republic day
नई दिल्ली। देश के 63वें गणतंत्र दिवस के मौके पर गुरुवार को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, रक्षा मंत्री एके एंटनी समेत देश विदेश की कई जानी मानी हस्तियां गणतंत्र दिवस परेड और झांकी देखने के लिए इंडिया गेट पर मौजूद थे। गणतंत्र दिवस के मौके पर थाइलैंड की पहली महिला प्रधानमंत्री यिंगलक शिना-वात्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इंडिया गेट पर स्थित अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जल, थल और वायु सेना ने अपनी शक्ति का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। इसके साथ ही राजपथ पर देश के अलग-अलग राज्‍यों ने अलग-अलग रंग की झांकियां दिखाकर परंपरा और संस्कृती की झलक प्रस्‍तुत की।

इस महापर्व पर देश के शहीदों को कैसे भुलाया जा सकता था, शहीदों को याद कर सबकी आखें नम पड़ गयी। मराठा लाइट इनफेंट्री के लेफ्टिनेंट नवदीप सिंह को मरणोपरांत अशोक चक्र दिया गया। जम्मू कश्मीर में चार आतंकियों को घुसपैठ के दौरान मार गिराने के बाद नवदीप सिंह शहीद हो गए है।

सुरक्षा के विशेष इंतजाम

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के बेहद तगड़े इंतजाम किए गए। परेड को देखते हुए राजपथ से लेकर लाल किले तक चप्पे-चप्पे पर दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों को भारी संख्‍या में तैनात किया गया था। नापाक इरादे को नाकाम करने के लिए दिल्ली पुलिस और सुरक्षाबलों की 250 कंपनियों के करीब पच्चीस हजार से ज्यादा जवानों को टुकडि़यों में तैनात किया गया है।

आसमान से आए किसी भी खतरे के निपटने के लिए ऊंची इमारतों पर एनएसजी और विशेष कमांडो लगायें गये थे। इसके अलावा आसमान में वायुसेना के हेलिकॉप्टर लगातार गश्त लगा रहे है। जमीन भी एंटी एयरक्रॉफ्ट मशीनगन आसमानी खतरे से मुकाबले के लिए तैनात होंगे। वायु सेना के विमानों के करतब की को देखते हुए दिल्ली के ऊपर व्यवसायिक विमानों का सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक उड़ानों को रदद कर दिया गया था।

आतंकवादी साजिश को नाकाम करने के लिए दिल्ली में आने-जानेवाले वाहनों पर पैनी नजर रखी जा रही है। दिल्ली पुलिस ने करीब 41 मोस्टवांडेट आतंकवादियों के दो लाख पोस्टर भी जगह-जगह लगाए हैं।

परेड में दिखी भारतीय ताकत

गणतंत्र दिवस परेड में थल सेना, वायु सेना और नौसेना अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया। परेड का मुख्य आकर्षण रही अग्नि-4 मिसाइल, ये मिसाइल जमीन से जमीन तक तीन हजार किलोमीटर तक दुश्मन के किसी भी निशाने को नेस्तानाबूद करने में सक्षम है। गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार इस मिसाइल को शामिल किया गया।

दुश्मन के दिलों में खौफ पैदा करनेवाला अत्याधुनिक टी-72, स्मर्च और पिनाका रॉकेट लॉन्चर सिस्टम, स्वदेशी एडंवास लाउट हेलिकॉप्टर ध्रुव, अमेरिका से सी130जे सुपर हरकुलिस टेक्टिकल एयरक्राफ्ट के साथ-साथ एमआई35 हेलिकॉप्टर, जगुआर, मिग 29 और सुखोई विमान भी ताकत का बेजोड़ करतब दिखाएंगे।

वायु सेना कुल कई विमानों और हेलीकाप्टरों के जरिये दर्शकों परेड में राष्ट्रपति को सलामी देगी। सशस्त्र बलों का परेड मार्च और अलग अलग राज्यों की पारंपरिक झाकियां भी लोगों को खूब लुभाएंगी। गणत्रंत परेड में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, तीनों सेना प्रमुखों के अलावा कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। परेड की सलामी राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल लेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+