'कांग्रेस शासन में बढ़ा देश की सीमाओं पर खतरा'

उन्होंने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को यह कहते हुए अत्यंत महत्वपूर्ण करार दिया कि उसके बाद वर्ष 2014 में लोकसभा के चुनाव होंगे। इस लिहाज से विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनावों की तैयारी के तौर पर लिये जाने चाहिये। यादव ने कहा कि सपा का चुनाव घोषणापत्र जारी होने के बाद पार्टी पर मुसलमानों का विश्वास बढ़ा है।
अभी हाल ही में मुलायम सिंह यादव ने पार्टी का घोषणापत्र जारी किया था। घोषणापत्र इसी के चलते घोषणा पत्र में कई वादे किए गए हैं। एक ओर 12वीं पास छात्रों को लुभाने के लिए मुफ्त लैपटॉप देने तक की घोषणा की गई। तो दूसरी ओर आठवीं तक मुफ्त शिक्षा और साल में दो बार ड्रेस देने की भी बात कही गई। व्यापारियों की खातिर यूपी से वैट खत्म करने की बात रखी गई है। किसानों को रिझाने के लिए भी मुलायम ने फूलप्रूफ प्लान तैयार किया है। सिंचाई के लिए मुफ्त पानी, बंजर जमीन पर खेती के लिए भूमि सेना जैसी बातें घोषणापत्र में शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications