तंबू में स्कूल चलने पर दिल्ली सरकार को फटकार

पीठ ने कहा कि छात्राओं और अध्यापकों के लिये यह परेशानी की बात है क्योंकि इमारत निर्माण में अभी काफी समय लगेगा। सरकार को इसे तुरंत अस्थाई ढांचों में बदलने की सलाह दी जाती है। अदालत ने कहा कि हम इस तरह स्कूल चलाने की अनुमति नहीं दे सकते। अच्छी इमारतों वाले स्कूल भी दिसंबर में सर्दियों के दौरान बंद रहते हैं।
इन बच्चों का क्या होगा? एनजीओ सोशल ज्यूरिस्ट्स के वकील अशोक अग्रवाल के इस बिन्दु को उठाने के बाद पीठ ने आदेश दिया कि अदालत के तंबुओं में कक्षाएं नहीं चलाने संबंधी सभी एमसीडी और सरकारी स्कूलों को दिये पिछले आदेश के बावजूद सुंदर नगरी में सरकारी कोएड सेकेंडरी स्कूल एक तंबू में चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications