लूटेरी और घूसखोर है अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार: सोनिया गांधी

गुरदासपुर। चुनाव प्रचार के लिए मंगलवार को गुरदासपुर पहुंची कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जमकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा। अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार को उन्होंने घोटालों की सरकार कहा।

सोनिया गांधी ने कहा कि लोग कांग्रेस पर उंगली उठाते हैं लेकिन असल में राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश को चौपट करके रखा है। पंजाब विकास की दौड़ में पिछड़ गया और बेरोजगारी फैली हुई है। अपने भाषण के दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि यहां की सरकार घूस लेकर युवाओं को नौकरी दे रही है। उन्‍होंने राज्‍य सरकार पर केंद्र के पैसे का सही इस्‍तेमाल न करने का आरोप भी लगाया।

सोनिया गांधी ने जनता से राज्‍य में कांग्रेस को लाने की अपील की। भाजपा और शिरोमणी अकाली दल पर निशाना साधते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि इन पार्टियों की वजह से यूपीए सरकार मजबूत लोकपाल बिल पारित करने में असफल रही। हम वादा करते हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आयी तो प्रदेश की तस्वीर बदल जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+