लूटेरी कांग्रेस उत्तराखंड का क्या खाक विकास करेगी: बाबा रामदेव
देहरादून। एक बार फिर से योग गुरू बाबा रामदेव ने कांग्रेस के खिलाफ आग उगला है। बुधवार को राजधानी में एक प्रेस वार्ता करके उन्होंने जमकर कांग्रेस पार्टी की धज्जियां उड़ायीं। बाबा रामदेव ने साफ बोला कि कालेधन और संतो के बारे में बात करने पर केवल एक ही पार्टी को बुरा क्यों लगता है? मतलब साफ है कि वो सच नहीं सुनना चाहती है क्योंकि उसके आधे से ज्यादा मंत्री भ्रष्ट है।
इसलिए वो संतों से डरती है। जिस पार्टी ने पूरे देश को लूट रखा है वो भला उत्तराखंड का क्या विकास करेगी? उन्होंने सरकार की कथित दमनकारी नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वयं उन्हें भी लोकतंत्र के लिए खतरा बताया गया है।
आपको बता दें कि पांच राज्यों, जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, वहां बाबा रामदेव अभियान चलाने वाले हैं। उनका कहना था कि वो किसी पार्टी के खिलाफ प्रचार नहीं करेंगे बल्कि वोटरों को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जागरूक जरूर करेंगे लेकिन आज जब वो देहरादून में गरजे तो उन्होंने केवल कांग्रेस के खिलाफ ही विष उगला। देखना दिलचस्प होगा कि बाबा के इस कठोर प्रहार पर कांग्रेस का क्या जवाब आता है?













Click it and Unblock the Notifications