अब विकीलीक्स टीवी पर भी खोलेगा कई बड़े राज

विकीलीक्स ने सोमवार को जारी एक बयान में बताया था कि जिस तरह से विकीलीक्स की साइट पर राजनीति और अन्य बड़े मामलों का खुलासा किया जाता था उसी तरह टीवी के दर्शकों को भी उसी तरह के बड़े खुलासे चैनल पर देखने को मिलेंगे। 40 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई मूल के असांजे ने विकीलीक्स के रीडर से वादा किया है कि आने वाले समय में वे और भी बड़े मामलों से रूबरू होंगे।
इस टीवी सीरीज पर आने वाले टीवी चैट को कौन होस्ट करेगा और इसमें कहां से पैसा लगाया जाएगा अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है। विकीलीक्स ने इस मामले में हिटहर्टो ऑब्सक्यूर क्विक रोल प्रोडक्शन से संपर्क किया है। जो पिछले सप्ताह ही शुरू हुआ था। हालांकि अभी तक स्पष्ट तौर पर कोई नाम सामने नहीं आया है।
वैसे अब देखना है कि अपनी साइट के माध्यम से दुनिया की राजनीति में खलबली मचाने वाली विकीलीक्स का जब टीवी चैट शो आता है तो क्या हंगामा मचता है। पहले ही विकीलीक्स के खुलासों के बाद जूलियन असांजे को उन्हीं के घर में नजरबंद कर दिया गया था। इतना तो तय है कि बड़े खुलासों के डर से पूरी दुनिया में इसका विरोध होना तय है।












Click it and Unblock the Notifications