पुलिस ने ट्रेनिंग के दौरान दिखाया भड़काऊ वीडियो

इनमें कई खुफिया अधिकारी भी शामिल थे। इस वीडियो को लेकर एक नए विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। 11 सितंबर, 2001 को आतंकवादी हमले के बाद न्यूयार्क पुलिस पर आरोप लगे थे कि वह यहां रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों पर खुफिया निगाहें रख रही है। अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि वीडियो में कई और दृश्य भी हैं।
इसमें कार बम विस्फोट, बच्चों के साथ यातना और व्हाइट हाउस पर इस्लामी प्रतीक वाला ध्वज दिखाया गया है। वीडियो में आवाज भी आ रही है। इसकी एक पंक्ति में कहा गया है कि यह है इस्लाम का असली एजेंडा। अमेरिका में घुसने और कब्जा करने की रणनीति है। यह एक युद्ध है, जिसके बारे में आप नहीं जानते।












Click it and Unblock the Notifications