‘नेतापीडिया’ पर लीजिए नेताओं का हिसाब

‘नेतापीडिया डॉट इन’ को आईआईटी मुंबई के पास आउट परमजीत कुमार, सिद्धार्थ मिश्रा और गौरव शाह ने चार मौजूदा छात्रों के साथ मिलकर तैयार किया है। इसे तैयार करने का मकसद नेता और मतदाताओं के बीच जानकारी के अभाव को खत्म करना है। सांसदों की पूरी जानकारी इस पर अपलोड कर दी गई है। पोर्टल के संस्थापक परमजीत कुमार ने बताया कि दूसरे चरण में राज्य विधानसभाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। अपनी तरह का एक और नया फीचर अगले माह तक इस पोर्टल पर जारी कर दिया जाएगा। धीरे-धीरे इसमें किसी भी सांसद, विधायक या प्रत्याशी का पूरा ब्यौरा व परिणाम उपलब्ध कराने की योजना है। इस फीचर में सांसद द्वारा किसी भी मुद्दे पर पिछले छह माह में दिए गए बयान देखे जा सकेंगे।
नेता और मुद्दे के नाम से ये सब सर्च किया जा सकेगा। नेता पर सरकार द्वारा होने वाला खर्च और उसकी ओर से समाज के लिए किए गए खर्च का विश्लेषण भी पोर्टल पर दिया जाएगा। इसके लिए आरटीआई की मदद ली जाएगी। खास बात ये भी है कि इसे गैर मुनाफे वाले संस्थान के तौर ही चलाया जाएगा। इस पोर्टल पर वही कंटेंट जारी किया जाएगा जो आधिकारिक हो। विवादास्पद कंटेंट से दूरी बनाने के लिए भी टीम जिम्मेदारी से काम करेगी।
ये है नेतापीडिया पर सांसदों की सूची व ब्यौरा होगा। टॉप-7 नेताओं की सूची है। ‘क्या आप जानते हैं’ कॉलम में संसद, चुनाव और नेताओं से जुड़ी दिलचस्प जानकारियां हैं। सांसद का वोटिंग ग्राफ और उनके क्षेत्र के विकास के लिए जारी होने वाली रकम का आंकड़ा भी पोर्टल पर है।












Click it and Unblock the Notifications