दुनिया का भविष्य बताने वाले के घर में डकैती

घटना मंगलवार शाम करीब पौने सात बजे की है। महेंद्रा एंक्लेव के बी-158 में पंडित दिनेश चंद शास्त्री का परिवार रहता है। दिनेश शास्त्री घर पर ही ज्योतिष का काम करते हैं। उनकी दो बेटियां सारिका शर्मा और राधा शर्मा केडीबी स्कूल में कक्षा - 12 और 11 की छात्रा हैं। मंगलवार शाम दिनेश कहीं बाहर गए हुए थे। घर पर उनकी बेटियां और पत्नी ममता शर्मा थे। इसी बीच मजदूर से नजर आने वाले तीन युवकों ने उनके दरवाजे की घंटी बजाई। राधा ने बताया कि दरवाजा खुलने पर पंडितजी के बारे में पूछते हुए तीनों युवक अंदर घुस गए। घुसते ही एक बदमाश ने राधा पर तमंचा तान दिया। अन्य बदमाशों ने मां-बेटियों को घर के ही एक कमरे में बंद कर दिया। जबकि दूसरे कमरे में रखी सेफ का ताला खोलकर उसमें से 35 हजार की नगदी और करीब 15 तौले सोने के जेवरात लूट ले गए। बदमाश अपने साथ एक मोबाइल फोन भी ले गए हैं।
उधऱ पंजाबी बाग क्षेत्र में बदमाशों के खौफ से घबराए बुजुर्ग राजेंद्र सिंह की मौत हो गई। बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाकर घर में लूटपाट की थी। बदमाशों के भागने के बाद राजेंद्र की तबीयत खराब हो गई। उनको तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बदमाश घर से लैपटॉप, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, 85 वर्षीय राजेंद्र सिंह ईस्ट पंजाबी बाग में दो बेटों इंद्रपाल सिंह, कंवर सिंह और बेटी सिमरन के साथ रहते थे। मंगलवार सुबह राजेंद्र ने अपने बेटे के कमरे के दरवाजे पर पहुंचकर आवाज लगाई। उन्होंने बताया कि घर में चार बदमाशों ने घुसकर उन्हें कुर्सी से बांध दिया और लूटपाट की। बदमाशों ने राजेंद्र की उंगली से अंगूठी भी निकाली थी, जिससे खून निकल रहा था। बेटे ने तुरंत पुलिस को वारदात की जानकारी दी। इस बीच राजेंद्र की तबियत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचाए जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि उनकी मौत हृदयगति रुकने से हुई है। पुलिस के अनुसार,बदमाश दीवार फांदकर परिसर में घुसे और एसी का कवर हटाकर कमरे में प्रवेश किया। घर से लैपटॉप, मोबाइल, नौकर का पर्स और राजेेंद्र की अंगूठी लूटकर वे भाग गए।












Click it and Unblock the Notifications