कोड वर्ड में बांटी जा रही है शराब
पटियाला। चुनाव आयोग की सख्ती के चलते इस बार वोटरों को चोरी-छिपे शराब बांटी जा रही है। शराब बांटने के लिए बाकायदा पर्चियां जारी की जा रही हैं, ताकि किसी को शक भी न हो और काम भी हो जाए। पर्चियां जारी कर शराब बांटने की शिकायतें एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के पास लगातार पहुंच रही हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर चुनाव कमिशन विभाग को निर्देश जारी करता है और अधिकारियों की स्पेशल ड्यूटी लगाई जाती है, तभी वह एक्शन ले सकेंगे।
कोड वर्ड में चल रहा खेल: एक लीटर दूध यानि एक बोतल शराब और 12 लीटर यानि एक पेटी शराब वोटरों को दी जा रही है। पार्टियों के नुमाइंदे पर्ची पर दूध या इसी तरह के अन्य खाद्य वस्तुओं के नाम पर्ची पर लिख रहे हैं। ठेके वालों को इनका मतलब पहले से ही बता दिया गया है। एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के पास शिकायतें तो आ रही हैं, लेकिन विभागाधिकारियों के अनुसार उच्चाधिकारियों के निर्देश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications