बिहार में मंत्रियों से ज्‍यादा अमीर उनकी बीवियां

Nitish Kumar
पटना। बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में कई मंत्री ऐसे हैं, जिनकी पतियां उनसे ज्‍यादा अमीर हैं। इस लिस्‍ट में सबसे ऊपर नाम है उपमुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी का नाम आता है और उनके बाद अश्विनी कुमार चौबे का। उनके अलावा कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह, निर्माण कार्य मंत्री दामोदर राउत, ग्रामीण विकास मंत्री नीतीश मिश्रा और जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी भी इसी श्रेणी में हैं।


राज्‍य में कुछ मंत्रियों ने अपनी संपत्तियों का खुलासा किया, जिसमें कई मंत्रियों की पत्नियां उनसे ज्‍यादा अमीर निकलीं। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह की सं‍पत्ति 25.50 लाख रुपए की निकली, जबकि उनकी पत्‍नी सागरमणि देवी की संपत्ति 27.42 लाख रुपए है।

अश्विनी कुमार चौबे की संपत्ति 61.24 लाख रुपए है, जबकि उनकी पत्‍नी नीता चौबे 94.99 लाख की माल्किन हैं। सुशील मोदी 25.78 लाख के मालिक हैं, जबकि उनकी पत्‍नी जेएस मोदी के नाम 29.84 लाख की संपत्ति है। नीतीश के करीबी कहे जाने वाले विजय कुमार चौधरी की संपत्ति 15 लाख रुपए की है, जबकि उनकी पत्‍नी 20.28 लाख की माल्किन हैं। वहीं पर्यटन मंत्री सुनील कुमार की संपत्ति 20.09 लाख रुपए है, जबकि उनकी पत्‍नी के नाम 40.45 लाख की संपत्ति है।

यह तो कुछ खास नाम हैं, जिनकी संपत्ति का ब्‍योरा आपको बिहार सरकार की वेबसाइट पर आसानी से मिल जायेगा। खास बात यह है कि नीतीश कुमार के निर्देश के बावजूद कई मेंत्रियों ने अभी तक अपनी संपत्ति का ब्‍योरा नहीं दिया है। हालांकि नीतीश सरकार की तीन महिला मंत्री प्रवीन अमानुल्‍लाह, रानू कुमारी और सुखदा पांडेय की संपत्ति उनके पतियों की तुलना में ज्‍यादा है।

अब अगर करोड़पति मंत्रियों की बात करें तो उनमें नीतीश कुमार और उनके बेटे की कुल संपत्ति 1.62 करोड़ की है, वहीं सुशील कुमार मोदी की कुल संपत्ति 1.6 करोड़ की और कर मंत्री रमाई राम की संपत्ति 1.25 करोड़ रुप एकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+