राहुल भी तो कटोरा लेकर यूपी में भीख मांगने आये थे: बसपा
बस्ती। चुनावी समर के बीच राजनैतिक दलों का एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप जारी है। बसपा नेता और राज्य सभा सांसद सतीश मिश्रा ने बस्ती में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जमकर कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पर निशाना साधा।
सतीश मिश्रा ने कहा कि प्रदेशवासियों को भिखारी कह कर संबोधित करने वाले कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी भी तो यहां कटोरा लेकर भीख मांगने आये थे मतलब वोटों की भीख..जो उन्हें अमेठी में मिली। वो भी तो बाहरी है, यूपी तो वो भी अपना मतलब पड़ने पर आये हैं।
गौरतलब है कि सतीश मिश्रा ने यह जवाब राहुल गांधी के उस सवाल पर दिया है, जिसमें राहुल गांधी ने प्रदेशवासियों से पूछा था कि आखिर आप लोग कब तक रोजी-रोटी के लिए दूसरे प्रदेशों में डेरा जमाते रहोगे। महाराष्ट्र में जाकर भीख मांगते रहोगे। राहुल गांधी ने इस स्थिति के लिए बसपा को जिम्मेदार ठहराया था।













Click it and Unblock the Notifications