चुनावी संग्राम में बीवीयों के लिए वोट मांग रहे हैं सांसद पति

इस बार के चुनावी समर में जहां सभी राजनीतिक दल एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं वहीं इस बार के चुनाव में कई सांसद ऐसे हैं जो अपनी धर्मपत्नियों को विधानसभा चुनाव लड़वा रहे है। जिसमें कांग्रेस और बसपा के नेता ज्यादा है। तो चलिए सबसे पहले शुरूआत करते हैं केन्द्र सरकार और यूपी में इस बार जिंदा होने का ख्वाब देख रही कांग्रेस की।

सबसे पहले बात केन्द्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद की जिनकी पत्नी लुईस खुर्शीद इस बार फर्रुखाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कर रही है। हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है जब वो चुनाव लड़ रही है, इससे पहले भी वो चुनावी लड़ाई में अपनी किस्मत आजमा चुकी है लेकिन उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा था लेकिन इस बार वो पूरे दम-खम के साथ इस चुनावी समर में हैं। हालांकि उनके खड़े होते ही मुस्लिम आरक्षण के चलते वो विवादों में फंस गयी हैं।

बरेली से सांसद कांग्रेसी प्रवीण सिंह ऐरन भी इन दिनों अपनी पत्नी सुप्रिया ऐरन के लिए चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं और बीवी के लिए वोट मांग रहे हैं तो यही हाल सुल्तानपुर सांसद संजय सिंह का भी है जिनकी पत्नी अमिता सिंह को भी कांग्रेस ने अमेठी से टिकट दिया है। वहीं बहराइच से कांग्रेस सांसद कमांडो कमल किशोर अपनी पत्नी पूनम किशोर को जिले के श्रावस्ती सीट से कांग्रेस का टिकट दिलाने में कामयाब रहे।

यही नहीं जौनपुर से बसपा के बाहुबली सांसद धनंजय सिंह ने अपनी पत्नी जागृति सिंह को निर्दलीय ही चुनाव समर में उतार दिया है। तो वहीं बसपा सांसद बृजेश पाठक ने अपनी पत्नी नम्रता पाठक को उन्नाव की सदर सीट से चुनाव लड़वा रहे हैं। जब कांग्रेस और बसपा यह काम कर रही है तो भला भाजपा कैसे इन चीजों से पीछे रहती।

आजमगढ़ सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रमाकांत यादव ने भी अपनी पत्नी रंजना यादव को उम्मीदवार बनवाया है। तो वहीं रालोद के सांसद देवेंद्र नागपाल की पत्नी अंजू नागपाल जिले की नौगहा सादात विधानसभा सीट से मैदान में हैं। देखना दिलचस्प होगा बीवीयों के लिए मेहनत कर रहे यह पति अपनी कोशिशों से कहां तक पहुंचते पाते हैं या कि नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+