कांग्रेस ने निकाले पांच और बागी
चंडीगढ। पंजाब में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के खिलाफ उठ खड़े हुए बागियों से जूझ रही कांग्रेस ने रविवार को पांच और बागियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इनको पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके साथ ही सभी की मूल सदस्यता भी खत्म कर दी है।
इस बार डेराबस्सी से पार्टी की खिलाफत कर रहे दीपइंदर सिंह ढिल्लों, साहनेवाल से इंदरजीत सिंह कासाबाद, जलालाबाद से हंसराज जोसन, सुजानपुर से नरेश पुरी और मुकेरियां में पार्टी के लिए सिरदर्दी बने रजनीश कुमार बब्बी की प्राथमिक सदस्यता को रद कर दिया गया है। इस प्रकार कांग्रेस अब तक पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे 17 बागियों को पार्टी से बाहर कर चुकी है।













Click it and Unblock the Notifications