पकड़ा गया कैप्टन की रैली में बम की अफवाह फैलाना वाला
लुधियाना। पूर्व मुख्यमंत्री व पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह की ग्यासपुरा में होने वाली रैली में बम की अफवाह फैलाने के दो आरोपियों को थाना डिवीजन आठ की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने गुरमेल नगर निवासी पवन कुमार व 33 फुटा रोड निवासी राधे श्याम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश करेगी। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि दो दिन पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की ग्यासपुरा में एक चुनावी रैली थी।
इसी दौरान आरोपियों ने कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी कि कुछ ही देर में रैली में एक बम का धमाका होगा, जिस वजह से पुलिस काफी परेशान रही। पुलिस ने रविवार को ध्यान सिंह कांप्लेक्स के पास नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।













Click it and Unblock the Notifications