अकाली प्रत्याशी की प्रचार सामग्री को लगाई आग
अमृतसर। तरनतारन हलके के अकाली उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू की प्रचार सामग्री को झब्बाल के पास नाका लगाकर बैठी निगरान टीम के थानेदार निशान सिंह व सिविल अधिकारी रशपाल सिंह काहलों ने आग लगा दी। बाद में जिला चुनाव अधिकारी के आदेश पर उक्त अमले के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
तरनतारन से अकाली दल के प्रत्याशी हरमीत सिंह संधू की प्रचार सामग्री लेकर टेंपो बाबा बुड्ढा साहिब की ओर जा रहा था। बगियाड़ी गांव के नजदीक निगरान टीम ने नाके के दौरान टेंपो को रोक लिया।
वर्करों ने प्रचार सामग्री की मान्यता भी दिखाई, परंतु निगरान अमले में तैनात एएसआई निशान सिंह ने बिजली विभाग के एसडीओ रशपाल सिंह काहलों की मौजूदगी में दो प्रचार के हजार पोस्टर थे, को टेंपो से उतारा व सड़क के किनारे आग लगा दी। डीएसपी तरनतारन दिलबाग सिंह गिल, नायब तहसीलदार नवतेज सिंह सोढी मौके पर पहुंचे व अजमेर सिंह काका छापा के बयानों पर एएसआई निशान सिंह, एसडीओ रशपाल सिंह काहलों, पंजाब पुलिस के दो अन्य कांस्टेबलों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।













Click it and Unblock the Notifications