इंडिगो विमान से पक्षी टकराया, बचे 123 मुसाफिर

विमान जब (उड़ान संख्या 6-ई 252) दोपहर करीब तीन बजकर 15 मिनट पर रायपुर के लिये रवाना हो रहा था तब यह हादसा टला। एयरलाइन्स प्रवक्ता ने बताया कि विमान के रन वे पर दौड़ने के दौरान अचानक उससे एक पक्षी टकरा गया। इसके बाद पायलट ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए विमान को फौरन रोक दिया। प्रवक्ता के मुताबिक पक्षी से टक्कर के बाद विमान के तकनीकी निरीक्षण और सुधार का काम जारी है।
विमान में सवार यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिये दूसरे विमान की व्यवस्था की जा रही है। गौरतलब है कि स्थानीय एयरपोर्ट के नजदीकी क्षेत्र में बूचड़खानों के चलते हवाई अड्डे के आस-पास पक्षियों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं और विमान दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। हवाई अड्डा प्रशासन इस समस्या के हल के लिये लम्बे वक्त से कोशिश कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications