13/7 मुंबई धमाकों का पर्दाफाश: एटीएस

महाराष्ट्र एटीएस की टीम ने इन लोगों को दिल्ली और बिहार से गिरफ्तार किया है। एटीएस ने दावा किया है कि इन्ही लोगों ने मुंबई में 13 जुलाई को धमाका किया था। इन धमाकों में तीसरा आरोपी हारून रशीद बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि मुंबई में पिछले साल मुंबई में झावेरी बाजार, ओपेरा हाऊस और दादर बस स्टॉप में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 26 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 100 से भी ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
एटीएस चीफ राकेश मारिया ने बताया कि इन आरोपियों ने ही वे स्कूटर चुराए थे जिनका इस्तेमाल बम धमाकों में किया था। इस ऑपरेशन की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि एटीएस ने इस मामले में 18 राज्यों में छापेमारी की थी। इतना ही नहीं इस केस को सुलझाने के लिए एटीएस ने अब तक लगभग 12373 लोगों से पूछताछ की थी।
एटीएस चीफ ने इन तीन गिरफ्तारियों में से नकी अहमद और नदीम अख्तर को प्रमुख आरोपी बता रही है। उन्होंने बताया कि इन दोनों ने ही मिलकर इस हमले की साजिश रची थी और फिर इस घटना को अंजाम दिया था।
एटीएस चीफ ने यह भी कहा कि इस बार जो गिरफ्तारियां हुई हैं उन्होंने यासीन भटकल के इस केस में आरोपी होने की पुष्टि की है। मुंबई बम धमाकों में एटीएस को अभी भी यासीन भटकल की तलाश है। गिरफ्तार आरोपियों मे से एक नकी अहमद ने यह बात स्वीकार की है कि यासनी भटकल ने उसे डेढ़ लाख रुपए दिए थे।
यासीन भटकल पुणे की जर्मन बेकरी बम धमाकों में भी आरोपी है। वह इंडियन मुजाहिदीन का मुखिया बताया जा रहा है। हालांकि एटीएस ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि इन धमाकों के पीछे किस संगठन का हाथ है। एटीएस ने प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान यासीन भटकल का स्केच भी जारी किया।












Click it and Unblock the Notifications