लेह का तापमान शून्य से 22.2 डिग्री सेल्सियस नीचे

इसके अलावा कारगिल जिला का तापमान भी कल रात शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस तक नीचे तक चला गया। हालांकि गुलमर्ग में तापमान में चार डिग्री तक की बढ़ोतरी हुयी और यहां का तापमान शून्य से नीचे 10 डिग्री सेल्सियस रहा। दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम का तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस तक नीचे रहा। यहां के तापमान में तीन डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। कश्मीर शहर का गेट.वे कहे जाने वाल काजीगंज के तापमान में एक डिग्री तक की वृद्धि हुयी और यह शून्य से नीचे 8.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
जबकि कोकेरनाग का तापमान शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा। उत्तरी कश्मीर के शहरों का तापमान भी शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चल रहा है। गर्मियों में राज्य की राजधानी वाले शहर श्रीनगर का तापमान भी आज शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे होकर कल के पूर्वस्तर पर बना रहा। हालांकि मौसम विभाग ने यहां कल और आज बर्फबारी होने की आशंका जतायी थी, लेकिन दोनो ही दिन यहां आसमान साफ रहा और धूप निकली रही।












Click it and Unblock the Notifications