लड़कियों से धंधा कराने वाला भोजपुरी कलाकार गिरफ्तार

Prostitution
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने रविवार को रेड लाइट इलाके जीबी रोड से देह व्यापार में गिरफ्त दो नाबालिग समेत चार लड़कियों को आजाद कराया। यह चारों लड़कियां कर्नाटक की रहने वाली है। जिसमें दो आईटी सिटी बैंगलुरू की निवासी हैं। इन चारों लड़कियों को धोखे से दिल्ली में लाकर बेचा गया था।

इस व्यापार को चलाने जा रही सरगना ज्योति समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े जाने वालों में एक का नाम है अल्लाउद्दीन है जो भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुका है।

यहां आपको बता दें कि इस रैकट को संचालित करने वाली ज्योति भी कर्नाटक की ही निवासी है। उसका काम बहला फुसला कर लायी गयी लड़कियों को दूसरी जगह जैसे बार या कोठों पर सप्लाई करना था। जिसमें उसकी मदद भोजपुरी कलाकार अल्लाउद्दीन करता था।

अलाउद्दीन करीब डेढ़ दर्जन भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुका है। वो लड़कियों को फिल्मो में काम देने के बहाने दिल्ली ले आता था और ज्योति को फिल्मों की एजेंट बताकर लड़कियों से मिलवा देता था। जब ज्योति को लड़की पसंद आ जाती थी वो अलाउद्दीन से लड़की को खरीद लेती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है उसे शक है कि अभी भी बहुत सारी लड़कियां ज्योति के चलते कई जगह फंसी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+