कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी मुझसे माफी मांगे: उमा भारती
राहुल क्या जानें कि संघर्ष किसे कहते हैं? उनकी तरह मुझे हर चीज मुंह से निकलते नहीं मिली हैं। मैने अभी तक जो भी हासिल किया है वो अपने दम और अपनी मेहनत से हासिल किया है। राहुल गांधी को तत्काल मुझसे माफी मांगनी चाहिए।
गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने भाजपा नेता उमा भारती पर निशाना साधते हुए कहा था कि जब बुंदेलखंड अपनी बेबसी पर आंसू बहा रहा था तो कहां थीं उमा भारती.. जो आज बुंदेलखंड से चुनाव लड़ने जा रही हैं। जो खुद मध्य प्रदेश की है, वो भला यूपी की सच्चाई के बारे में क्या जानती है? उन्हें कोई हक नहीं कि वो एमपी छोड़ यूपी से चुनाव लड़े लेकिन सत्ता लोभ के चक्कर में उमा भारती यह भी काम कर रही है। कोई बाहरी आदमी भला क्या जानेगा प्रदेश के दर्द को।
जिस पर करारा जवाब देते हुए भाजपा की तेज-तर्रार नेता उमा भारती ने कहा था कि अगर राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी इटली से भारत आकर यहां का चुनाव लड़ सकतीं हैं तो मैं एमपी से यूपी क्यों नहीं आ सकती? वो विदेशी होकर देशी दामन पहन सकती हैं तो मैं तो भारतीय ही हूं, सिर्फ एमपी से यूपी आयी हूं। गौरतलब है कि बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी के उमा को चरखारी से उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा ने पिछड़ो को रिझाने के लिए यह ट्रंप कार्ड खेला है।













Click it and Unblock the Notifications