एनएचआरएम घोटाला: कैग रिपोर्ट को संज्ञान में लेगी सीबीआई

सीबीआई के अधिकारी कैग की रिपोर्ट मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जिसे उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को सौंपा गया है। नए सिरे से शुरुआती तफ्तीश के बाद इस मामले में चल रही जांच के क्रम में ही नए मामले दर्ज किए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि सीबीआई सोमवार को उत्तर प्रदेश के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाएगी। सूत्रों का कहना है कि अगले सप्ताह इस मामले में कुछ बड़े लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।
सीबीआई ने एनएचआरएम घोटाले के संदर्भ में आठ मामले दर्ज किए हैं और अब तक इस मामले में आठ लोगों की गिरफ्तारी की गई है। कैग की रिपोर्ट में पाया गया है कि उत्तर प्रदेश के दो दर्जन जिलों में एनएचआरएम योजना के क्रियान्वयन में 5,000 करोड़ रुपये की कथित अनियमितता बरती गई। उत्तर प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग खर्च का सही विवरण उपलब्ध कराने में नाकाम रहा है। बीते साल अगस्त में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के आग्रह पर सीबीआई जांच शुरू की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications