यूपी चुनाव: मोदी और नीतिश पर उलझे भाजपा और जदयू
भाजपा के प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार के विकास के मॉडल में भाजपा की समान भूमिका है और इसलिए पार्टी को इसे रेखांकित करने का अधिकार है। हुसैन से पूछा गया था कि उत्तर प्रदेश में भाजपा और जदयू अलग अलग चुनाव लड़ रही है, ऐसी स्थिति में भाजपा बिहार के विकास के मॉडल का जिक्र क्यों कर रही है। बहरहाल, ऐसा लगता है कि उत्तर प्रदेश में बिहार के विकास के मॉडल का उल्लेख करना जदयू को रास नहीं आ रहा है।
जदयू अध्यक्ष शरद यादव के करीबी और और पार्टी महासचिव के सी त्यागी ने कहा, चूंकी भाजपा ने गुजरात के मुख्यमंत्री को चुनाव का स्टार प्रचारक चुना है, इसलिए वह गुजरात मॉडल की बात करती तो अच्छा होता। उन्होंने कहा कि बिहार मॉडल की सफलता का मुख्य कारण मुख्यमंत्री नितिश कुमार के कारण हुई है और उन्हें उम्मीद है कि इसका जिक्र करने से उनकी पार्टी को फायदा होगा। जदयू सांसद अली अनवर ने कहा कि भाजपा को बिहार में मुस्लिम वोट नितिश कुमार की वजह से मिला है।













Click it and Unblock the Notifications