गोवा था पाकिस्तान के निशाने पर

goa
दिल्ली ( ब्यूरो)। आतंकवादियों के निशाने पर गोवा भी था। इस साजिश के पीछे हूजी, लश्कर-ए-तैयबा और पाकिस्तानी सेना के दो अफसर शामिल थे। उनका निशाना गोवा और मुंबई जैसे पर्यटक स्थल थे। उनका मानना था यहां हमला होने से विदेशी भारत आने से बचेंगे इससे भारत की अर्थ व्यवस्था खराब होगी। इसका उन्होंने कई बार मुआयना किया था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उक्त तथ्य अदालत के समक्ष अभियुक्तों के खिलाफ दायर आरोपपत्र पर सुनवाई के दौरान रखे।

पटियाला हाउस स्थित एनआईए की विशेष अदालत के न्यायाधीश एचएस शर्मा के समक्ष पेश एनआईए के अधिवक्ता ने मुंबई हमलों के दौरान आतंकियों का मुख्य निशाना पर्यटक स्थल थे ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह मामला जाए। सुनवाई पूरी न होने पर अदालत ने आरोपपत्र पर संज्ञेयता लेने संबंधी सुनवाई अब चार फरवरी को करने का फैसला लिया है।

विशेष सरकारी वकील दायन कृष्णन ने कहा हूजी लश्कर ए तैयबा और पाकिस्तानी सेना के दो अधिकारियों -जो मामले में आरोपी हैं का निशाना भारतीय तथा विदेशी पर्यटक थे। उनका निशाना गोवा और मुंबई जैसे पर्यटक स्थल थे जहां का उन्होंने कई बार मुआयना किया था। उन्होंने कहा कि आतंकी हमलों में हेडली की भूमिका का आरोप पत्र में विस्तृत ब्योरा दिया गया है। अत: सभी अभियुक्तों के खिलाफ संज्ञेयता लेकर उचित कार्रवाई की जाए।

एनआईए ने पिछले साल 24 दिसंबर को 51 वर्षीय हेडली उसके पाकिस्तानी-कनाडाई सहयोगी तहव्वुर हुसैन राणा और लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन के संस्थापक हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था। इनके अतिरिक्त पाकिस्तानी सेना के दो सेवारत अधिकारियों-मेजर इकबाल और मेजर समीर अली का नाम भी आरोपपत्र में लिया गया था।

इन अधिकारियों के बारे में माना जाता है कि वे आईएसआई के लिए काम कर रहे हैं। दायर आरोपपत्र में जिन आतंकियों को अभियुक्त बनाया गया है उनमें से कोई भी गिरफ्तार नहीं है और सभी फरार है। हेडली भी अमेरिका में गिरफ्तार है। एनआईए ने दिल्ली की एक अदालत में बताया कि 26/11 के सफल मुंबई हमले के बाद पाकिस्तानी-अमेरिकी डेविड हेडली की पत्नी ने उसे बधाई दी थी।

जांच एजेंसी के मुताबिक हेडली की पत्नी ने बताया कि उसने पूरे दिन टेलीविजन पर आतंक का ‘शो’ देखा था। 51 वर्षीय हेडली और आठ अन्य के खिलाफ दाखिल चार्जशीट को संज्ञान में लेते हुए अभियोजक ने विशेष एनआईए जज एच एस शर्मा को बताया कि आरोपी की पत्नी ने भेजे गए ईमेल में लिखा था कि, ‘तुमने स्नातक की उपाधि प्राप्त कर ली है। मुझे तुम पर गर्व है।’

एनआईए की ओर से पेश अभियोजक दयान कृष्णन ने कहा कि हेडली और अन्य कई आतंकी हमले में आरोपी हैं। कृष्णन ने कहा, ‘मुंबई हमले के बाद हेडली की पहली पत्नी शाजिया ने उसे ईमेल कर बताया था कि उसने पूरे दिन ‘शो’ देखा है। हालांकि बातचीत के दौरान वह कोड वर्ड का इस्तेमाल कर रही थी। उसने कहा था मैं कार्टून देख रही थी। सफल हमले की बधाई देते हुए पत्नी ने कहा कि उसने स्नातक कर लिया है। अभियोजक ने बताया कि मुंबई हमले के पहले हेडली देश में कई स्थानों पर घूमा और सर्वे किया। कई बार वह पाकिस्तान भी गया।

एनआईए के मुताबिक, ‘हेडली कई बार भारत और पाकिस्तान गया। पाकिस्तान में वह सेना अधिकारी मेजर इकबाल (केस के एक आरोपी) से भी मिला था। पाकिस्तान की आठ बार यात्रा करने के बाद हेडली एक जुलाई 2008 को भारत आ गया। जब वह दोबारा पाकिस्तान गया तो उसका पाकिस्तानी-कनाडियन साथी तहव्वुर राना (केस में एक अन्य आरोपी) मुंबई हमले से कुछ ही दिन पहले 13 नवंबर 2008 को भारत पहुंचा। एनआईए की बहस को सुनने के बाद कोर्ट ने केस की सुनवाई चार फरवरी तक स्थगित कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+