बच्ची को बचाने गए डाक्टरों को मिली कुतिया

इस संदेश में कहा गया था कि एक छह साल की बच्ची दिल की जन्मजात बीमारी से जूझ रही है। जब एम्बुलेंस लेकर डाक्टरों का दल दिए गए पते पर पहुंचा तो वहां बच्ची के बजाय एक कुतिया को पाया। डाक्टर लू ने बताया कि महिला के पति ने हमें अपने अपार्टमेंट का रास्ता दिखाया और इशारा करके बताया कि उधर मरीज है। उसकी पत्नी रो रो कर बेहाल हुई जा रही थी।
इस दंपति ने डाक्टरों को कुतिया को इंजेक्शन लगाने को कहा लेकिन उन्होंने इससे पहले किसी जानवर को इंजेक्शन नहीं लगाया था। डाक्टरों ने दंपति को कुतिया को जानवरों के अस्पताल ले जाने को कहा। चीन में कुत्ते के मांस को बेहद स्वादिष्ट माना जाता है और ऐसे में वहां इस प्रकार के लोगों की संख्या बढ़ रही है जो अकेलेपन को दूर भगाने के लिए पालतु जानवरों का सहारा ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications