एनआरएचएम घोटाला: आईएएस के खिलाफ मामला दर्ज

राजस्व बोर्ड के सदस्य प्रदीप शुक्ला और सार्वजनिक उपक्रम के अधिकारियों के आवासों पर छापेमारी की गई। सीबीआई अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मुरादाबाद, वाराणसी, मुजफ्फरनगर, कानपुर, इलाहाबाद और नोएडा एवं दिल्ली में छापेमारी की। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि एजेंसी की ओर से ली गई तलाशी में उत्तर प्रदेश के परिवार कल्याण के प्रमुख प्रधान सचिव प्रदीप शुक्ला का लखनऊ स्थित आवास शामिल था।
सूत्रों ने बताया कि छापेमारी अभियान में कुछ नौकरशाहों, व्यापारियों और राजनेताओं के आवास भी शामिल हैं। पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के कार्यकाल में प्रधान सचिव रहे शुक्ला से मामले के संबंध में दो बार पूछताछ की जा चुकी है। इसके साथ ही एजेंसी के अधिकारी कुछ दस्तावेज एकत्र करने के लिए इलाहाबाद के सीएमओ कार्यालय भी गए।












Click it and Unblock the Notifications