गोवा चुनाव में खनन मामले को भुनाएगी भाजपा

goa elections 2012
पणजी। अवैध खनन मसले पर दिगंबर कामत के नेतृत्व वाली सरकार की कलई खोलने के बाद भाजपा अपना चुनाव अभियान इसी मुद्दे के आसपास केंद्रित कर रही है। पार्टी लोगों से वैध खदानों को बचाने और लौह अयस्क निर्यात के जरिए प्राप्त राजस्व से सुविधाएं देने का वादा कर रही है। विपक्ष के नेता मनोहर पर्रिकर ने प्रेट से कहा कि यदि भाजपा सत्ता में आती है, तो हम आश्वस्त करते हैं कि खनन राजस्व के रुप में संग्रहित सारी राशियों का यहां उपयोग किया जाएगा।

अवैध खनन को सामने लाने के लिए विवादस्पद लोकलेखा समिति(पीएसी) रिपोर्ट की अगुवाई करने वाले पर्रिकर ने कहा कि चुनाव अभियान के दौरान खनन पर आश्रित लोगों की तरफ से पार्टी कई सवालों का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा रुख स्पष्ट है। हम वैध खनन के पक्ष में हैं और अवैध खनन पर आश्रित लोग जिन परेशानियों का सामना कर रहे हैं उनसे अवगत हैं।

अगर हम सत्ता में आते हैं तो अवैध खनन बंद होने के कारण आजीविका खोने के डर का सामना कर रहे लोगों और खनन क्षेत्र में निवेश करने वाले लोगों के लिए समाधान निकालेंगे। पर्रिकर ने कहा कि कांग्रेस सरकार खनन क्षेत्र में रहने वाले लोगों का बचाव करने में नाकाम रही है। हम आकर लोगो का भविष्‍य इस क्षेत्र में सुधारेंग। हम आकर कानूनी खनन पर विशेष ध्‍यान देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+