मणिपुर विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर हमला

सूत्रों का कहना है कि विद्रोही उम्मीदवारों और उनके समर्थकों को निशाना बना रहे हैं और उनका कहना है कि कांग्रेस मणिपुर में उनके क्रांतिकारी आंदोलन के खिलाफ काम कर रही है। कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा कि उनकी पाटर्ी के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि अन्य पार्टियां सुरक्षित हैं। अभी हाल ही में मणिपुर में अपना नामांकन खारिज होने के बाद एक व्यक्ति ने अपने प्रतिद्वंद्वी के घर पर एक शक्तिशाली ग्रेनेड फेंक दिया।
पुलिस ने बताया था कि पुलिस कमांडो और 15 वीं असम राइफल्स के जवानों ने मोइरानागटम टोटोमसाना को कल थोउबाल जिले के वानजियांग इलाके से गिरफ्तार किया। थोउबाल पुलिस ने बताया कि टोटोमसाना ने हिरोक में 10 जनवरी को कांग्रेस उम्मीदवार एम ओमेन के घर पर हमला किया था।जिसके कारण दो लोग जख्मी हो गये। टोटोमसाना ने 28 जनवरी को आगामी चुनाव के लिए हिरोक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया था।












Click it and Unblock the Notifications