सोनीपत जेल में कैदी मरा

परिजनों का आरोप है कि देवेंद्र की हत्या की गई है। उसके पिता बलवान का कहना है कि उन्होंने शव गृह में देवेंद्र के शव को देखा है। उसके गले पर निशान है और नाक भी दबी हुई थी। प्रशासन के मुताबिक गुरुवार सुबह देवेंद्र के सीने में दर्द हुआ। जेल में उपचार भी किया गया। बाद में उसकी मौत हो गई। जेल में चार मोबाइल पहुंचाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इन आरोपियों ने सलाखें काटकर फरार होने वाले कैदियों से जेल में ही संबंध बनाए थे। दोनों हाल ही में जमानत पर बाहर आए थे। सूत्रों की मानें तो जेल ब्रेक का काम रात ग्यारह बजे से शुरू हुआ और सुबह करीब चार बजे आठों कैदी जेल से फरार हो गए। मोबाइल पहुंचाने वाला एक आरोपी अमित मेरठ जिले के छरड़ गांव का रहने वाला है जबकि दूसरा आरोपी संदीप बड़वासनी का है। दोनों पर ही हत्या करने का आरोप है।












Click it and Unblock the Notifications