कड़ाके की ठंड की चपेट में प्रदेश

हकृवि के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने अधिकतम 16.8 व न्यूनतम 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है। करनाल में अधिकतम तापमान 11.8 और न्यूनतम 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं करनाल में सर्दी का असर ऐसा हुआ कि यहां पर खेतों में पानी बर्फ बन गया। ठंड से गेहूं की फसल को लाभ मिलेगा। इससे गेहूं में फुटाव होगा, जिससे उत्पादन बढ़ेगा। हालांकि पाले में सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान पहुंच सकता है। गुरुवार को राई में धुंध के कारण प्रदेश में हुए हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार धुंध अभी और सता सकती है।












Click it and Unblock the Notifications