छेड़छाड़ पर बिगड़ा स्कूटी का संतुलन, दो छात्राओं की मौत

Two Students killed in Road Accident in Jind
जींद। लड़कियों पर फबती कसना और उनसे छेड़छाड़ करना मनचलों की फितरत होती है। लेकिन यह फितरत किसे के लिए मौत का कारण बन जाए तो मामला गंभीर बन जाता है। पुलिस अधीक्षक निवास के सामने ट्यूशन पढऩे जा रही स्कूटी सवार दो छात्राओं की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय मोटरसाइकिल सवार युवकों ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की।

इससे स्कूटी का संतुलन बिगड़ा और वह ट्रक के नीचे जा घुसी। मृतक छात्राओं में एक डीएवी पब्लिक स्कूल और दूसरी इंडस पब्लिक स्कूल की छात्रा है। पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

अर्बन इस्टेट निवासी नरेंद्र की 16 वर्षीय बेटी शिखा (12वीं कक्षा) व उसकी सहेली अर्बन इस्टेट निवासी दलबीर की 16 वर्षीय बेटी अंकिता (11वीं कक्षा) बृहस्पतिवार शाम को स्कूटी पर सवार होकर डिफेंस कालोनी में ट्यूशन पढऩे जा रही थी। पुलिस अधीक्षक निवास के सामने उनकी स्कूटी को ट्रक ओवरटेक कर रहा था।

इस दौरान स्कूटी संतुलन खोकर ट्रक के नीचे आ गई। इसमें स्कूटी चला रही अंकिता के ऊपर से ट्रक का पिछला पहिया निकल गया जबकि शिखा ट्रक चपेट में आ गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

बताया जा रहा है छात्राओं की स्कूटी को ट्रक ओवरटेक कर रहा था। उस समय पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने छात्राओं को हाथ मारा। इससे स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और स्कूटी ट्रक के नीचे जा घुसी। घटना की सूचना पाकर डीएवी व इंडस स्कूल का स्टॉफ व परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद डीएसपी ओम सिंह बलहारा ने सिविल अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+