दिल्ली की डीटीसी बस फिर हुई बेकाबू, दो की मौत

पुलिस के मुताबिक श्रीनिवासपुरी डिपो से कालकाजी के बीच चलने वाली रुट संख्या (463) वाली डीटीसी की स्टेंडर्ड बस शुक्रवार को कालकाजी की ओर जा रही थी। 11 बजे जैसे ही बस मोदी फ्लाईओवर से कैप्टन मार्ग की ओर मुड़ी चालक ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया। बाद में बस स्ट्रीट लाइट का पोल तोड़ते हुए पटरी पर चढ़ गई। पटरी पर चाय की दुकान के आगे आधा दर्जन लोग खड़े थे। इनमें पांच लोग बस की चपेट में आ गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी घायलों को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना में दो व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। हालांकि उसकी शिनाख्त नहीं हो पायी है। वहीं 55 वर्षीय एक महिला सहित घायल कन्हैया (30) व के पासवान (35) का इलाज चल रहा है। अमर कालोनी थाना पुलिस ने बस जब्त कर चालक देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications