हाथी को पेटू बोलने वाले राहुल को पैसा इटली से मिलता है क्या?
सीतापुर। इन दिनों यूपी में कांग्रेस युवराज राहुल गांधी बुदेलखंड का दौरा कर रहे है। पूरे चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने अपनी हर चुनावी जनसभा में कहा है कि बसपा का हाथी बहुत बड़ा पेटू है जो केन्द्र से भेजे पैसे को खा जाता है। जिस पर जवाब देते हुए बसपा ने राहुल पर कड़ा निशाना साधा है।
सीतापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा महासचिव सतीश मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी पूरे प्रदेश में घूम-घूम कह रहे हैं कि जनता का पैसा बसपा का हाथी खा जाता है जो वो दिल्ली से भेजते हैं।
लेकिन जरा वो बताये कि जो पैसा वो दिल्ली से भेजते हैं तो क्या उन्हें वो इटली से मिलता है या फिर जापान उन्हें कोरियर करता है। अरे यह तो जनता का पैसा है जिसे भेजकर वो किसी पर एहसान नहीं करते हैं। इसलिए बसपा पर निशाना साधने से पहले राहुल अपने गिरेबान में झांकने की कोशिश करें।
आपको बता दें कि यह पहला मौका है जब बसपा के किसी दिग्गज नेता ने चुनावी रैली में राहुल गांधी की खिलाफत की है। सतीश मिश्रा तो जोश में यह तक कह गये कि अब तो हाथी दिल्ली पहुंचेगा और पंजा उसे रोक नहीं पायेगा।













Click it and Unblock the Notifications