कोर्ट का आदेश, बजरंगी जेल से करेंगे नामांकन

दिल्ली की एक अदालत ने आज कथित गैंगस्टर मुन्ना बजरंगी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तिहाड़ जेल के अधीक्षक के माध्यम से नामांकन पत्र भरने की इजाजत दे दी। अदालत ने कहा कि बजरंगी जेल से भर सकता है नामांकन मुख्य मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट विनोद यादव ने कहा कि मेरे राय से , आवेदक अपना नामांकन पत्र जेल अधीक्षक के माध्यम से भेजा जाएगा जहां वह बंद है।
उन्होंने महानिदेशक (कारावास) को बजरंगी के नामांकन पत्र को तय समय से पहले भेजने के लिए जेल अधीक्षक के माध्यम से जरूरी तैयारियां करने का निर्देश दिया। प्रेम प्रकाश उर्फ बजरंगी को 2009 में गिरफ्तार किया गया और वह मकोका सहित कई मामलों का सामना कर रहा है। 2005 में भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की कथित हत्या में विधायक मुख्तार अंसारी के साथ वह भी आरोपी है।












Click it and Unblock the Notifications