केमिकल फैक्‍ट्री में भीषण आग, एक की मौत छह झुलसे

fire
कानपुर। शहर के पनकी इलाके में आज एक केमिकल फैक्‍ट्री में आग लगने से एक मजदूर की मौत हो गयी तथा कम से कम छह लोग बुरी तरह झुलस गये। इस भीषण आग पर सात घंटे बीतने के बाद भी काबू नहीं पाया जा सका था। मृतकों और घायलों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है। कानपुर पुलिस के उप महानिरीक्षक राजेश राय ने बताया कि आज सुबह करीब छह बजे शहर के पनकी इलाके की सुमित केमिकल फैक्टरी में अचानक आग लग गयी।

फैक्टरी में केमिकल बनता है। वहां कई टैंकर केमिकल से भरे खड़े थे जो अचानक फटने लगे और आग चारों तरफ फैल गई। वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गये और बुरी तरह झुलस गये जिन्हें दमकल कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से निकला। अभी तक छह मजदूरों के घायल होने और एक मजदूर की बाद में अस्पताल में मौत होने की खबर है।

लेकिन यह आंकड़ा अभी बढ़ सकता है क्योंकि काफी समय बितने के बाद भी आंग पर काबू नहीं पाया गया था। तथा झुलसने वालों की स्‍थिति भी गम्‍भीर बनी हुई है। उधर मुख्य अग्निशमन अधिकारी के पी सिंह ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिये 22 दमकल गाडि़यां लगायी गई थी। लेकिन केमिकल की आग होने की वजह से आग फैलती ही जा रही थी।

उन्होंने कहा कि वहां काफी देर मश्‍ाक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकल कर्मियों के अलावा भारी संख्या में पुलिस कर्मी भी राहत और बचाव कार्य में लगे हुये हैं। पनकी इलाके में आग लगने से वहां आसपास रहने वालों में भगदड़ मच गयी और सुरक्षा की दृष्टि से लोग अपने अपने घर और फैक्टरी छोड़ कर बाहर आ गये हैं। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और न ही यह जानकारी मिल सकी है कि आग से कितना नुकसान हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+