पाक में पत्रकार की गोली मारकर हत्या

मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारी शाम की नमाज के वक्त वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। पुलिस ने बताया कि उनमें से एक ने मस्जिद के अंदर प्रवेश कर आतिफ के सिर में गोली मार दी और इसके बाद फरार हो गए। उन्हें गंभीर हालत में पास के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हमले में एक इमाम भी घायल हो गया।
प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। तालिबान के प्रवक्ता इंशानुल्ला अहसन ने संवादताओं को बताया है कि आतिफ को गोली मार दी गई क्योंकि उसने तालिबान के खिलाफ रिपोर्टिंग बंद करने की चेतावनी पर अमल नहीं किया।
आतिफ वाइस ऑफ अमेरिका के पश्तो भाषी दीवा रेडियो के लिए काम करने के अलावा दुनिया समाचार चैनल के भी संवाददाता थे। वह मोहमंद एजेंसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications