ओबामा की सुरक्षा में सेंध, व्हाइट हाउस में फेंका गया बम

सूत्रों की मानें तो कल ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा का जन्मदिन था। ओबाम इस मौके पर पत्नी और बच्चों के साथ खाने पर बाहर गए थे। खबर लिखे जाने तक राष्ट्रपति बराक ओबामा अब अपने परिवार के साथ सुरक्षित वाइट हाउस वापस पहुंच गए हैं। सूत्रों की मानें तो व्हाइट हाउस के बाहर ऑकुपाई वॉल स्ट्रीट के करीब 1500 प्रदर्शनकारी मौजूद हैं। पुलिस इन्हें हटाने की मशक्कत कर रही है।
अमेरिका के एक न्यूज चैनल एनबीसी ने बताया है कि मंगलवार की रात को प्रदर्शनकारी ने व्हाइट हाउस के उत्तरी हिस्से में मौजूद चारदिवारी पर स्मोक फेंक दिया। इस मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जानकारों की मानें तो इस वारदात के बाद से व्हाइट हाउस की सुरक्षा को लेकर सवालिया निशान उठने लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications