'सत्ता में आकर करायेंगे माया घोटाले की जांच'

इसके अलावा किसानों के 50 हजार रुपए तक के सभी कर्ज माफ किये जाएंगे। बेरोजगारी भत्ता दोगुना होगा और बाढ़ से प्रभावित होने वाले किसानों को अलग से भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने कहा प्रदेश में हमारी सरकार बनने पर हम मायावती सरकार द्वारा किये गये सरकारी धन के दुरुपयोग की जांच कराएंगे। सपा प्रमुख ने मौजूदा बसपा सरकार पर आम आदमी के भले के लिये कुछ भी नहीं करने का आरोप लगाते हुए कि मुख्यमंत्री मायावती को भ्रष्टाचार के जरिये हासिल धन को गिनने से ही फुरसत नहीं है।
ईमानदार अधिकारियों को जिलों में अहम पद नहीं दिये जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा मुख्यमंत्री आवास पर नोट गिनने की मशीनें लगी हैं। लेखपाल से लेकर जिलाधिकारी तक सब बसपा के एजेंट हैं और वे उसे लूट के धन का हिस्सा देते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मायावती के रूप में दलित मुख्यमंत्री का शासन होने के बावजूद राज्य में दलितों का ही सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications