टीम अन्ना का अभियान 21 जनवरी से

इसके बाद टीम एक बार फिर उत्तराखंड लौटेगी और 27-28 जनवरी को वहां रहेगी। आपको बता दें दोनों ही राज्यों में विधानसभा चुनाव होने को है। उसके बाद टीम अन्ना यूपी आयेगी। टीम अन्ना के टूर का कार्यक्रम राज्य में अलग-अलग चरणों में होने वाले चुनाव के हिसाब से तय होगा। 28 से 29 फरवरी और एक मार्च को टीम अन्ना गोवा में रहेगी।
टीम अन्ना इस दौरान लोकपाल बिल पर विभिन्न दलों के रुख से जनता को अवगत कराएगी। लोगों को सभी राजनीतिक दलों से यह सवाल करने को कहा जाएगा कि वो मजबूत लोकपाल बिल के पक्ष में हैं या नहीं। इस दौरान किसी को किसी पार्टी विशेष के पक्ष या विरोध में वोट देने के लिए नहीं कहा जाएगा। लेकिन उनके साथ समाजसेवी अन्ना हजारे नहीं होंगे।
अन्ना की तबियत ठीक नहीं होने की वजह से वो डॉक्टरों की सलाह पर अपने घर में आराम कर रहे हैं। लेकिन इस बार भ्रष्टाचार के विरोध में टीम अन्ना जो अभियान चलायेगी उसमें किसी भी पार्टी की खिलाफत नहीं होगी। आपको बता दें कि यूपी में पहले चरण का चुनाव 8 फरवरी को है।












Click it and Unblock the Notifications