ओडिशा के मयूरभंज जिले में पाया गया बर्ड फ्लू

अभी हाल ही में एक दल ने छह हजार से ज्यादा पक्षियों वाले फार्म में मुर्गे-मुर्गियों को मारने का काम शुरू किया जबकि दूसरा दल 10 किमी दूरी की सीमा वाले पास के गांवों में इस काम में व्यस्त है। ओडिसा राज्य में बर्ड फ्लू फैलने से रोकने के लिए ओडिशा सरकार भारी संख्या में मुर्गो को मारने का काम शुरू की दी है। दो मृत पक्षियों में एच5 एन1 विषाणु की पुष्टि हो चुकी है, और मजूरगंज जिले के बेतानती क्षेत्र के गांव के लोगो में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।
वहीं दूसरी तरफ मेघालय में राज्य प्रशासन ने बर्ड फ्लू फैलने संबंधी रिपोर्ट के बाद पूर्वी गारो पहाड़ी जिले में एक सरकारी फार्म और इसके आस पास के मुर्गे-मुर्गियों को मारने का काम आज शुरू किया। उन्होंने कहा कि भोपाल स्थित जानवरों की बीमारियों संबंधी प्रयोगशाला ने कल शाम फार्म के मुर्गो के खून के नमूनों में विषाणु की उपस्थिति की पुष्टि की थी।












Click it and Unblock the Notifications