नामांकन खारिज होने पर प्रतिद्वंद्वी के घर फेका ग्रेनेड

manipur
इंफाल। मणिपुर में अपना नामांकन खारिज होने के बाद एक व्यक्ति ने अपने प्रतिद्वंद्वी के घर पर एक शक्तिशाली ग्रेनेड फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि पुलिस कमांडो और 15 वीं असम राइफल्स के जवानों ने मोइरानागटम टोटोमसाना को कल थोउबाल जिले के वानजियांग इलाके से गिरफ्तार किया। थोउबाल पुलिस ने बताया कि टोटोमसाना ने हिरोक में 10 जनवरी को कांग्रेस उम्मीदवार एम ओमेन के घर पर हमला किया था।

जिसके कारण दो लोग जख्‍मी हो गये। टोटोमसाना ने 28 जनवरी को आगामी चुनाव के लिए हिरोक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया था। लेकिन छंटनी के दौरान उनका परचा खारिज कर दिया गया। टोटोमसाना ने पुलिस के समक्ष उग्रवादी धड़े यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी आफ कांगलीपाक (यूपीपीके) के साथ अपने संबंधों और उसके इशारे पर ग्रेनेड विस्फोट की जिम्मेदारी स्वीकार की।

इससे पहले कांग्रेस ने मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए एक तरफ उम्मीदवारों की सूची जारी की वहीं दूसरी तरफ मणिपुर में उग्रवादियों ने धमकी दी की जो भी राज्‍य की सत्‍ताधारी कांग्रेस में हिस्‍सा लेगा उसको मार दिया जाएगा। उन्‍होनें कहां था कि हमारा एकमात्र उद्देश्‍य मणिपुर को एक स्‍वतंत्र देश बनाना है। इन्‍होनें कहा थ कि चुनावों का जन कल्‍याण से कोई वास्‍ता नहीं। ऐसा लगता है कि पिछले दिन दी गयी धमकी की प्रक्रिया आना भी शुरू हो गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+