इंदौर की सड़को पर नशेड़ियों का आतंक

उनसे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि नशे में धुत तीन बदमाशों ने तुकोगंज क्षेत्र में राह चलते लोगों को चाकू मारे और उनसे लूटपाट की। उन्होंने बताया कि बाइक सवार बदमाशों की चाकूबाजी में तीन लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल तीनों की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। पुलिस को संदेह है कि बदमाशों ने शराब के साथ नाइटावेट नाम के पदार्थ का नशा किया था।
इसके बाद उनके सिर पर खून सवार हो गया और वे हर उस शख्स पर चाकू से हमला करते चले गये, जो उन्हें सड़क पर मिला। इससे पहले, नशे में धुत बाइक सवार बदमाशों ने गत 14 दिसंबर और 22 दिसंबर की रात शहर के अलग-अलग इलाकों में राह चलते लोगों पर हमला किया था। इनमें से पहली वारदात में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी।












Click it and Unblock the Notifications