दुर्घटनाग्रस्त जहाज के चालक दल में शामिल भारतीय लापता

उन्होंने कहा कि भारत रेबेलो को ढ़ूंढ़ने के प्रयास कर रहा है और इटली पहुंचे उनके भाई केविन के संपर्क में है। कृष्णा ने कहा कि हमने इटली में अपने राजदूत से दुर्घटनास्थल पर जाने को कहा है वह वहां पहुंचने वाले हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि राजदूत ने रेबेलो को ढ़ूंढ़ने के लिए पहले ही दो अधिकारियों को नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि हम अगली सूचना मिलते ही उसे जारी करेंगे।
इटली के पश्चिमी तट पर एक बड़े जहाज़ के ज़मीन से टकरा जाने के बाद उसमें से चार हज़ार से अधिक लोगों को बचाकर निकाला गया है। जिसमें 202 भारतीय सवार थे जिनको लाइफ बोट के सहारे बचा लिया गया है। लेकिन ऐसी सूचना आ रही है कि चालक दल में शामिल एक भारतीय का पता अभी नहीं चल पाया है। अधिकारियों का कहना है कि जहाज़ में पानी भरने लगा था और वह एक ओर झुकने लगा था।












Click it and Unblock the Notifications