18 जनवरी को 24 घंटे के लिये बंद रहेगा विकीपीडिया

Wikipedia
दिल्‍ली। जानीमानी वेबसाइट विकीपीडिया बुधवार को 24 घंटे के लिये अपनी सेवाएं बंद रखेगी। विकीपीडिया ने यह निर्णय अमेरिकी संसद में विचाराधीन विवादास्‍पद एंटी पाइरेसी कानून के विरोध में लिया है। यह जानकारी विकीपीडिया के सह संस्‍थापक जिमी वेल्‍स ने सोमवार को ट्विटर के जरिये दिया। उन्‍होंने ट्विटर अमेरिका के स्‍कूली बच्‍चों को संबो‍धित करते हुए लिखा है कि वह जल्‍द से अपना अपना होमवर्क पूरा कर लें क्‍योंकि खराब कानून के विरोध में विकीपीडिया बुधवार को बंद रहेगा।

आपको बताते चलें कि विकीपीडिया वेल्स प्रस्तावित स्टॉप ऑनलाइन पाइरेसी एक्ट (सोपा) और प्रोटेक्ट आईपी एक्ट (पीपा) का विरोध कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से अमेरिका में सोपा पर खासा बहर चल रही है। मोशन पिक्चर एसोसिएशन ऑफ अमेरिका जैसे संगठन इस कानून का समर्थन कर रहे हैं। वहीं, गूगल और फेसबुक ने प्रस्तावित कानून को अभिव्यक्ति की आजादी के खिलाफ बताया है।

एक आकलन के मुताबिक विकीपीडिया की अंग्रेजी वेबसाइट पर करीब ढाई करोड़ लोग रोज विजिट करते हैं। उल्‍लेखनीय है कि यह पहली बार है जब विकीपीडिया ने सार्वजनिक रूप से किसी चीज का विरोध किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+