सोनिया के पोस्टर पर स्याही फेंकना लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं: अन्ना हजारे
रालेगढ़ सिद्धि। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के पोस्टर पर काली स्याही फेंके जाने वाली घटना की समाजसेवी अन्ना हजारे ने भी कड़े शब्दों में निंदा की है। अन्ना ने कहा कि इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं बल्कि बेहद शर्मनाक घटना है। इस बात को वह और उनकी टीम कड़े शब्दों में निंदा करती है।
गौरतलब है कि सोमवार को दिल्ली के अकबरपुर रोड पर स्थित कांग्रेस मुख्यालय की दीवार पर लगे सोनिया के पोस्टर पर एक व्यक्ति ने काली स्याही फेंक दी थी। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की थी। स्याही फेंकने वाले व्यक्ति ने अपने आप को बाबा रामदेव का समर्थक बताया था। खैर स्याही फेंकने वाला व्यक्ति पुलिस के कब्जे में है।
बताया गया कि बाबा रामदेव पर स्याही फेंके जाने से वह खासा नाराज था और इसी का बदला लेने के लिये उसने ऐसा किया है। फिलहाल युवक के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दो गाडियों पर सवार होकर कुछ लोग आये और उनमें से एक युवक ने गाड़ी से बाहर निकल कर पोस्टर पर स्याही फेंक दिया।













Click it and Unblock the Notifications